Madhubani News: स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
मधुबनी, अक्टूबर 22 -- कटैया में दुकान में लगी आग Madhubani News: बासोपट्टी,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की कटैया पंचायत अंतर्गत कटैया बजरंग चौक स्थित वार्ड नंबर-4 में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सतीश ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते दुकान में रखे स्पेयर पार्ट्स समेत अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गए। अग्निकांड में दस लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति होने का अनुमान है। स्थानीय लोगों की तत्परता, अग्निशमन विभाग की कार्रवाई और बीएमपी जवानों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। बीडीओ अनिल कुमार ने तत्काल जयनगर की अनुमंडल अग्निशमन प्रभारी खुशबू कुमारी को घटना से अवगत कराया। अग्निकांड के दौरान छतौनी दुर्गा मंदिर में ड्यूटी पर तैनात चार बीएमपी जवानों ने साहस और तत्परता का परिचय दिया। चारों जवान बाइक से घटनास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.