Madhubani News: स्थानांतरित महिला पर्यवेक्षिकाओं को भावभीनी विदाई
मधुबनी, जुलाई 8 -- Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। स्थानीय बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार को दूसरे परियोजना के लिए स्थानांतरित हुए पांच महिला पर्यवेक्षिकाओं और कार्यपालक सहायक के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सभी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में महिला पर्यवेक्षिकाओं का जिले के विभिन्न परियोजनाओं में स्थानांतरण किया गया है। इसके तहत डॉ. सारिका, सरिता कुमारी का पंडौल, पुनम कुमारी का झंझारपुर, उषा कुमारी का खुटौना तथा प्रियंका कुमारी का अंधराठाढ़ी परियोजना में पदस्थापन किया गया है। पोषण बीसी अश्विनी कुमार की अगुवाई में आयोजित समारोह में सभी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.