Madhubani News: स्कूल वैन में लगी भीषण आग, कुछ ही मिनटों में जलकर राख, बड़ा हादसा टला
मधुबनी, जुलाई 16 -- Madhubani News: बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी के लोरीका-पखरौनी मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे एक निजी स्कूल की वैन में अचानक आग लग गई। राहत की बात यह रही कि उस समय वैन बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस लौट रही थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। चालक वैन से कूद कर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,आग लगते ही चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया और किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल गया। देखते ही देखते आग ने पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान बताया जा रहा है कि संबंधित निजी स्कूल उच्चैठ में संचालित है और वैन बच्चों को छोड़कर लौट रही थी। आग लगने के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.