मधुबनी, अक्टूबर 28 -- बासोपट्टी में नशामुक्ति जागरूकता अभियान Madhubani News: बासोपट्टी। नशामुक्त बिहार अभियान के तहत मंगलवार को मध्य विद्यालय बासोपट्टी में प्रधानाध्यापक सोमेश रंजन के नेतृत्व में सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय में नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य नशामुक्ति के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना और समाज में नशे के खिलाफ व्यापक जन-जागरूकता पैदा करना है। इसके तहत लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी देकर नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, नशामुक्त बिहार अभियान 27 अक्टूबर से 26 नवंबर तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान शिक्षा विभाग के अलावा स्वास्थ्य, पंचायती राज, जीविका, परिवहन समेत विभिन्न विभागों के ...