Madhubani News: स्कूल के बगल तालाब में डूबकर पांचवीं के छात्र की मौत,शिक्षकों को बनाया बंधक
मधुबनी, जुलाई 30 -- Madhubani News: फुलपरास,एक संवाददाता। घोघरडीहा प्रखंड के बथनाहा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप तालाब में डूबने से पांचवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया और वहीं संचालित प्लस-टू विद्यालय के शिक्षकों को कक्षा में बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची फुलपरास थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाला। मृत छात्र बथनाहा निवासी सुरेंद्र मंडल के 10 वर्षीय पुत्र रिशव कुमार है। वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पांचवीं कक्षा का छात्र था। परिजनों के अनुसार,गुरुवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद रिशव घर नहीं पहुंचा। काफी देर तक इंतजार के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के लोगों की नजर विद्यालय से सटे तालाब मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.