मधुबनी, अगस्त 31 -- Madhubani News: लौकही, निज संवाददाता। फुलपरास पूर्वी टोल के निकट सोमवार को एनएच 27 पर स्कार्पियो की ठोकर से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान फुलपरास पूर्वी टोल निवासी व सेवानिवृत्त पंचायत सचिव ब्रजनन्दन यादव के रुप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क से एक ट्रक गुजर रही थी, उसके पीछे ऑवरटेक करते हुए स्कार्पियों निकला, इसकी चपेट में ब्रजनन्दन यादव आ गये। उन्हें गंभीर स्थिति में फुलपरास रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद फुलपरास थाना पुलिस भी पहुंची। इधर, घटना से आक्रोशित आस- पड़ोस के लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। फिर यहां पहुंचे पुलिस प्रशासन द्वारा समझाने बुझाने के बाद जाम हटा। ग्रामीणों ने स्कार्पियों और ट्रक को भी पकड़ लिया। घटना क...