मधुबनी, अक्टूबर 13 -- दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक Madhubani News: मधेपुर, निज संवाददाता। दुर्गापूजा को लेकर मधेपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। झंझारपुर के एसडीओ टोनी कुमारी तथा एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शांति व सद्भाव के माहौल में दुर्गापूजा मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। झंझारपुर के एसडीओ टोनी कुमारी एवं एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने पूजा समिति के सदस्यों से कहा कि शांति व सद्भाव के माहौल में गाइडलाइन के तहत दुर्गापूजा मनावें। अधिकारियों ने पूजा कमेटियों को पूजा-पंडाल तथा मेला परिसर में सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया। साथ ही पूजा समिति से पूजा पंडाल में आग बुझाने का यंत्र रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। बीडीओ आलोक कु...