Madhubani News: सोनम वांगचुक के समर्थन में अंधराठाढ़ी में उमड़ा जनसैलाब, निकाला विशाल तिरंगा मार्च
मधुबनी, जुलाई 19 -- Madhubani News: झंझारपुर। प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक के समर्थन में रविवार को अंधराठाढ़ी में एक विशाल तिरंगा मार्च निकाला गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लेकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। यह तिरंगा मार्च स्थानीय नैनादत्त जनता कॉलेज के प्रांगण से शुरू हुआ, जो मुख्य मार्ग से होते हुए फुलदेवी कुशेश्वर झा महाविद्यालय तक पहुंचा। मार्च के दौरान युवाओं और प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तिरंगा थामकर शांतिपूर्ण ढंग से पैदल मार्च किया और जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। मार्च में शामिल लोगों ने केंद्र सरकार की वर्तमान परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.