Madhubani News: सैलून संचालक 10 दिनों से लापता
मधुबनी, अगस्त 12 -- Madhubani News: खजौली। थाना क्षेत्र के हरिशवाड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय प्रमोद कुमार ठाकुर के दस दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उनके पिता दशरथ ठाकुर ने खजौली थाने में आवेदन देकर पुलिस से पुत्र की खोजबीन करने की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, प्रमोद कुमार ठाकुर खजौली बाजार में संतु चौक के उत्तर स्थित दुर्गा सैलून का संचालन करते हैं। बताया गया है कि वे प्रतिदिन की तरह सुबह घर से अपनी दुकान पर गए थे। दुकान पर पहुंचने के बाद उन्होंने वहां मौजूद दुकानदार को दुकान बंद कर चाबी सौंप दी और बताया कि वे सदर अस्पताल जा रहे हैं। इसके बाद से वे घर वापस नहीं लौटे हैं। परिजनों के अनुसार, काफी खोजबीन के बावजूद प्रमोद कुमार का कोई सुराग नहीं मिला है। मोबाइल फोन से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। घटना के बाद से परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.