मधुबनी, सितम्बर 1 -- Madhubani News: बासोपट्टी। प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में मंगलवार को बाल कल्याण संरक्षण समिति के तत्वावधान में कवच परियोजना के द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं के लिए क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सेविकाओं एवं कार्यकर्ताओं को बाल कल्याण एवं संरक्षण से जुड़े विषयों की जानकारी देकर उनकी कार्यक्षमता को बेहतर बनाना था। कार्यशाला में सेक्टर एक से चार तक की करीब 90 आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...