Madhubani News: सेवा-संवाद-समाधान में 84 लोगों ने रखी समस्याएं
मधुबनी, अगस्त 8 -- Madhubani News: मधुबनी। समाहरणालय परिसर में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत आयोजित 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से 45 और ऑफलाइन माध्यम से 39, कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए। अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम आनंद शर्मा के निर्देश पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी कार्यालयों से जुड़े कार्यों में आने वाली परेशानियों का समाधान उपलब्ध कराना और प्रशासन एवं आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों ने जमीन,आवास,बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.