Madhubani News: सेवा-संवाद-समाधान में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं
मधुबनी, अगस्त 3 -- Madhubani News: मधुबनी। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को आयोजित 'सेवा-संवाद-समाधान' कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 'सबका सम्मान-जीवन आसान' थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी कार्यालयों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराना और प्रशासन व जनता के बीच संवाद को मजबूत करना है। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, नल-जल योजना, बासगीत पर्चा, ग्राम रक्षा दल प्रशिक्षण समेत कई मामलों से संबंधित आवेदन दिए। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: जनहित से जुड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.