Madhubani News: सुपारी लेकर हत्या करने पहुंचे तीन शूटर गिरफ्तार
मधुबनी, जुलाई 14 -- Madhubani News: झंझारपुर। हत्या की सुपारी लेकर झंझारपुर पहुंचे तीन शूटरों को पुलिस ने वारदात से पहले ही दबोच लिया। आरोपितों के पास से एक लोडेड देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, बाइक, दो मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले में झंझारपुर थाना में पहली बार भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111 (ऑर्गेनाइज्ड क्राइम) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि सोमवार शाम झंझारपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष बिहारी आलम एवं प्रशिक्षु एसआई अंजनी कुमारी सुखेत रोड पर बेलारही गांव कट के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़कर उन्हें पकड़ लिया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.