मधुबनी, अगस्त 31 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। प्रखंड की सुखेत एवं पिपरौलिया पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार को मतदान कर्मी बैलेट बॉक्स और अन्य चुनाव सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। प्रखंड स्थित विद्यालय भवन में सुबह 10 बजे मतदान कर्मियों को बुलाया गया था। सभी कर्मियों के पहुंचने के बाद उन्हें बैलेट बॉक्स एवं आवश्यक मतदान सामग्री हस्तगत करायी गयी। सामग्री का मिलान करने के बाद कर्मी अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हो गए। हालांकि चुनाव सामग्री वितरण स्थल पर व्यवस्था को लेकर कई मतदान कर्मी नाराज दिखे। पीठासीन पदाधिकारी के रूप में पहुंचे सुधाकर ठाकुर, धीरज कुमार ठाकुर, अनिल कुमार यादव एवं सुभाष चंद्र आदि ने बताया कि सामग्री वितरण स्थल पर पेयजल तक की समुचित व्यवस्था नहीं थी। यह भी पढ़ें- Buxar News: आज बन...