Madhubani News: सीमा पर सख्ती से दो दर्जन गांवों के लोगों की बढ़ी मुश्किलें
मधुबनी, जुलाई 8 -- Madhubani News: गवेंद्र मिश्रा मधुबनी। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ने और नेपाल सरकार की सख्त भंसार (सीमा शुल्क) व्यवस्था का असर अब सीमावर्ती बाजारों पर साफ दिखने लगा है। जयनगर, लदनियां, लौकहा, लौकही, बासोपट्टी, उमगांव, हरलाखी, साहरघाट और मधवापुर के बाजारों में नेपाली ग्राहकों की संख्या तेजी से घटी है। इससे सीमावर्ती बाजारों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि पहले जहां दिनभर बाजारों में चहल-पहल रहती थी, वहीं अब अधिकांश दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहता है।
व्यापार में कमी चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी अनिल बैरोलिया और पवन यादव ने बताया कि जयनगर अनुमंडल के सीमावर्ती बाजारों में पहले प्रतिदिन करीब सात करोड़ रुपये का खुदरा और थोक कारोबार होता था। मौजूदा समय में यह कारोबार सामान्य दिनों की तुलना में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.