Madhubani News: सीमा पर बेची जा रही अवैध दवाएं जब्त
मधुबनी, अक्टूबर 16 -- Madhubani News: मधवापुर। बॉर्डर पर मधवापुर में बिना लाइसेंस लिये अवैध रूप से बेची जा रही अनेक तरह की दवाएं जब्त की गयी। छापेमारी के दौरान बरामद हुई दवाओं में टैबलेट, कैप्सूल, सीरप, इंजेक्शन, ड्रॉप्स, क्रीम, मलहम, सस्पेंशन व अन्य औषधीय उत्पाद शामिल हैं। ड्रग कंट्रोलर ने बिहारी गांव निवासी दुकानदार मनोहर कुमार के खिलाफ समन जारी करते हुए, कार्यालय पहुंच कर अपना पक्ष रखने के लिए निर्देशित किया है। छापेमारी की कार्रवाई ड्रग कंट्रोलर ने मधवापुर एसएसबी के सहयोग से 14 अक्तूबर को की। मामला, इंडो नेपाल बॉर्डर से भारतीय क्षेत्र की ओर का है। जब्त की गयी दवाओं में दर्द निवारक, एंटिबायोटिक, एलर्जी, बुखार व पेट संबंधी समस्या निवारक दवाएं शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.