Madhubani News: सीडीपीओ कार्यालय में 1.17 करोड़ की हेराफेरी
मधुबनी, नवम्बर 5 -- Madhubani News: मधुबनी। हरलाखी बाल विकास परियोजना कार्यालय के बैंक खाते से 1.17 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी राशि निजी खातों में हस्तांतरित किए जाने का मामला सामने आया है। पूर्व सीडीपीओ पल्लवी रानी के कार्यकाल में 1,17,32,345 रुपये दो अलग-अलग बैंक खातों में भेजे गए। दोनों खाते कुमार अभिनव के नाम पर हैं। इनमें एक खाता आईसीआईसीआई बैंक और दूसरा एचडीएफसी बैंक में संचालित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम आनंद शर्मा ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम को 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। अंडा और गैस मद की राशि भी सेविकाओं को नहीं मिली : मामले में आंगनबाड़ी सेविकाओं को अंडा और गैस मद की राशि का भुगतान नहीं किए जाने की गड़बड़ी भी सामने आई है। बीते महीने सेविकाओं की शिकायत पर जांच के दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.