Madhubani News: सीएस ने निरीक्षण में गायब मिले डॉक्टर व कर्मियों का रोका वेतन
मधुबनी, अगस्त 29 -- Madhubani News: मधुबनी,एसं। सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र कुमार ने बीते 28 अगस्त को दोपहर 12.45 बजे सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सिविल सर्जन के निरीक्षण में कई खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान स्त्री रोग ओपीडी, सर्जिकल ओपीडी और जनरल मेडिसिन ओपीडी में चिकित्सक मौजूद मिले। वहीं अल्ट्रासाउंड में चिकित्सक व कर्मी अनुपस्थित थे। शिशु रोग, यक्ष्मा और डेंटल ओपीडी में भी डॉक्टर नहीं थे। डेंटल ओपीडी में मौजूद जीएनएम अनुपम कुमारी ने बताया कि दंत चिकित्सक डॉ. महारानी कुमारी की ड्यूटी थी। ओपीडी के आरओ में पानी उपलब्ध नहीं था, इस पर अस्पताल प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा गया। एआरटी सेंटर में डाटा मैनेजर अजीत कुमार बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित थे, जबकि काउंसलर संजय कुमार सिंह और सुमन कुमार कर्ण मौजूद थे। लैब टेक्नीशियन देवेन्द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.