मधुबनी, जुलाई 28 -- Madhubani News: मधवापुर,निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बसवरिया में एसबीआई की सीएसपी से नगद लूटने के मामले में चार आरोपियों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। उसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेकारी की जा रही है।

घटना की जानकारी सीएसपी संचालिका अनीता कुमारी ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। यह जानकारी डीएसपी अमित कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान मंगलवार को साहरघाट थाना में दी। उन्होंने बताया कि घटना का मास्टर मांइड साहरघाट का निवासी आशुतोष झा है। उसी ने बदमाशों को पिस्टल उपलब्ध करायी थी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को खदेड़ कर पकड़ लिया। साथ ही बैग सहित लूटे गये पांच हजार रुपये बरामद कर लिये गये। हालांकि, बैंक से सीएसपी संचालि...