मधुबनी, अक्टूबर 9 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। झंझारपुर के चनौरा गोट बाजार में शुक्रवार सुबह सिगरेट के पैसे और पुराने बकाये की मांग करने पर एक दुकानदार से मारपीट और उस पर पिस्तौल तानने का मामला सामने आया। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। मौके पर मौजूद चौकीदार की मदद से लोगों ने दो आरोपितों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीन साथी फरार हो गए। पकड़े गए दोनों आरोपितों को नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, रुद्रपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच युवक दो बाइक से चनौरा गोट बाजार पहुंचे थे। एक दुकान से सिगरेट लेने के बाद दुकानदार ने उसकी कीमत और पुराने बकाये रुपये मांगे। इसी बात को लेकर युवकों और दुकानदार के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए दुकानदार से मारपीट की। इसी दौरान एक युवक ने कमर से...