मधुबनी, अक्टूबर 23 -- Madhubani News: मधुबनी,प्रधान संवाददाता। नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह की सहारनपुर में नया ठिकाना तैयार करने की योजना थी। पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना उपकार लूथरा अपने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इस तैयारी में जुटा था। इसकी भनक लगने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गिरोह का खुलासा किया। इस मामले में राजनगर थाना क्षेत्र के लड्डुगांव निवासी मिथिलेश चौरसिया का नाम सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। सहारनपुर नगर थाना के एसआई इकबाल सिंह तोमर ने राजनगर थाने में बातचीत के दौरान बताया कि लड्डुगांव निवासी मिथिलेश चौरसिया कथित तौर पर नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का सदस्य है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: फर्जीवाड़ा व ठगी के आरोप में एक और केस दर्ज इसी गांव के संतोष चौरसिया को बीते 12 सितंब...