Madhubani News: सिंगल यूज प्लास्टिक अब नहीं बनेगा जी का जंजाल
मधुबनी, अगस्त 9 -- Madhubani News: मधुबनी। सूबे में प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक (सिंगल यूज प्लास्टिक) के खिलाफ शहर में शीघ्र अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक की बिक्री करते पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा।तकरीब एक साल की लंबी खामोशी और ठंडे बस्ते में पड़ी फाइलों के बाद सरकार और प्रशासन की नींद टूटी है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने सख्त आदेश जारी कर सघन छापेमारी करने का निर्देश दिया है। विदित हो कि पिछले वर्ष भी ऐसे ही बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन कुछ दिनों की खानापूरी के बाद अभियान ने दम तोड़ दिया था। अब एक बार फिर बाजार में सजे 120 माइक्रोन से कम के कैरी बैग, प्लास्टिक उत्पादों व थर्मोकॉल से बने सामान का बेधड़क उपयोग हो रहा है। विभाग के उप सचिव रंजन कुमार चौधरी ने सभी नगर आयुक्तों और कार्यपालक पदाधिकारियों को पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.