मधुबनी, जुलाई 27 -- Madhubani News: मधुबनी। मैथिली साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति, मधुबनी के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय संस्कृत उच्च विद्यालय परिसर में 'अरुणिमा साहित्यिक गोष्ठी' का आयोजन साहित्यकार चंडेश्वर खां की अध्यक्षता में किया गया। संगोष्ठी का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार दिलीप कुमार झा ने किया। समीक्षा मालती मिश्र द्वारा प्रस्तुत की गई । कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं में कुल सोलह रचनाकारों ने विभिन्न विधा में अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ किया। शुभ कुमार वर्णवाल ने 'चौमासा', विनय विश्वबंधु ने 'कारगिल विजय दिवस', अजय कुमार सिंह ने 'कलंकित अयोध्या धाम भ गेलै', रवीन्द्र कुमार ने 'आगि', कुमकुम ठाकुर ने 'असली खुशी' (कथा), डॉ. विभा कुमारी ने 'आगि आ पानि', अनुपम झा ने 'के छथि भारतक लाल', प्रभाष कुमार दमन ने 'समरथ के नहि दोष गोसाईं', गोपाल झा अ...