Madhubani News: साथी के घायल होने पर बंदरों ने जाम की सड़क
मधुबनी, सितम्बर 28 -- Madhubani News: रहिका। रहिका-मधुबनी मुख्य सड़क मार्ग में जीबछ चौक एवं पोल स्टार स्कूल के बीच सोमवार को अनोखा नजारा देखने को मिला, जब बंदरों की टोली ने सड़क जाम कर दिया।स्थानीय लोगों के अनुसार एक बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे एक बंदर को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अपने साथी के जख्मी होने के बाद आधा दर्जन से अधिक बंदर आक्रोशित होकर सड़क के बीचों-बीच बैठ गए और वाहनों का आवागमन बाधित कर दिया। कुछ देर तक जख्मी बंदर के चारों ओर बंदरों की टोली जमा रही। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग डर के कारण बंदरों को हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।करीब 20 मिनट बाद जख्मी बंदर खुद उठकर किनारे चला गया, तब जाकर बंदरों की टोली भी सड़क से हटी और यातायात सामान्य हुआ। इस घटना को देख लोग हैरान रह गए और बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.