मधुबनी, जुलाई 13 -- Madhubani News: कलुआही । महज सात हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में एक भतीजे ने अपने चाचा विमल राम (50 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी। कलुआही थाना क्षेत्र के गेनाटोल छतबनिया गांव में वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है। घटना से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों के अनुसार, विमल ने अपनी बेटी की शादी के समय भतीजे मनीष राम से सात हजार रुपये उधार लिए थे। रविवार की शाम मनीष अपने रुपये मांगने चाचा के घर पहुंचा था। विमल ने तत्काल रुपये देने में असमर्थता जताई और कुछ दिनों की मोहलत मांगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। यह भी पढ़ें- बेटे ने पिता को ईंट से मार डाला, फर्रुखाबाद में दिल दहलाने वाला मर्डरहत्या का विवरण आरोप है कि गुस्से में बौखलाए मनीष ने पहले चाचा के साथ मारप...