मधुबनी, सितम्बर 10 -- Madhubani News: मधुबनी। जितवारपुर स्थित बाबा भैरवनाथ स्थान परिसर में महादेव पूजा समिति की ओर से पांच दिवसीय पार्थिव महादेव पूजा का आयोजन किया जा रहा है। सात से 11 सितंबर तक होने वाले आयोजन में 11 लाख पार्थिव महादेव की पूजा एवं रुद्राभिषेक किया जा रहा है। पूजा का मुख्य आचार्य प्रकाश पंडित हैं। पार्थिव महादेव पूजा में रतन पंडित, प्रदीप पंडित, सुमित पंडित और सुमन पंडित शामिल हैं। दुर्गा पाठ फलन पंडित के द्वारा कराया जा रहा है। वहीं रुद्राभिषेक में संजीव पंडित, सरोज पंडित, राजू पंडित, शिवानंद पंडित और गोविंद पंडित सहयोग कर रहे हैं। आयोजक समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार झा उर्फ मिंटू झा, सचिव अमरेश झा उर्फ छोटू झा, कोषाध्यक्ष बागेश झा, व्यवस्थापक अमित कुमार झा हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अशोक नगर में आयोजित होगा 5 दिवसीय ग...