मधुबनी, जुलाई 14 -- Madhubani News: लौकही। नरहिया थाना पुलिस ने सोमवार की रात्रि को भूतहा चौक के निकट बस में सवार एक यात्री को साढ़े पांच किलो गांजा के साथ पकड़ लिया। धराये की पहचान सिमराही के अर्जून कुमार मेहता के रुप में की गई है। यह जानकारी थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...