Madhubani News: साढ़े नौ किलो गांजा के साथ तस्कर धराया
मधुबनी, अगस्त 14 -- Madhubani News: लौकही । लौकही थाना पुलिस ने कौरियाही में गुरूवार की रात्रि को छापेमारी कर साढ़े नौ किलो गांजा बरामद कर लिया। मौके पर अमरजीत यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गांजा भूसी घर में छिपाकर रखा था। गुप्त सूचना के बाधार पर यह कार्रवाई की गई। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बतादें कि लौकही थाना पुलिस द्वारा पूर्व में भी भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया था। पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के बावजूद भी तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.