मधुबनी, सितम्बर 8 -- Madhubani News: मधुबनी, विधि संवाददाता। ऑनलाइन साइबर फ्राड से बचाव के लिए मंगलवार को साइबर पुलिस की ओर से पंडौल माधोपुर स्थित विवेकानंद विद्यापीठ में जागरूकता संवाद का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को ऑनलाइन ठगी से बचाव, साइबर सुरक्षा के उपाय तथा संदिग्ध लिंक एवं कॉल से सतर्क रहने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साइबर थानाध्यक्ष डीएसपी अंकुर कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर पंडौल माधोपुर स्थित विवेकानंद विद्यापीठ में बच्चों एवं अभिभावकों के बीच जागरूकता संवाद का आयोजन किया गया। स्कूल के डायरेक्टर श्रवण पूर्वे ने पुलिस द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम की सराहना की। मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल अभिषेक क...