Madhubani News: सांप डसने से मजदूर की मौत
मधुबनी, सितम्बर 25 -- Madhubani News: झंझारपुर। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के रुपौली गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रुपौली गांव निवासी मिश्री लाल मंडल के रूप में हुई है। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, मिश्री लाल खाना खाने के बाद अपने कमरे में आराम कर रहे थे। इसी दौरान हाथ ऊपर करने पर उनका हाथ कमरे में रखे ट्रंक के पास चला गया। वहां पहले से छिपे सांप ने उनके हाथ में डस लिया। परिजन उन्हें आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल झंझारपुर ले गए। चिकित्सकों ने सर्पदंश के लक्षण मिलने पर एवीएस की 103 वायल दवा दी। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें मधुबनी सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां पहुंचते ही उनकी मौत हो गई।मिश्री लाल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.