मधुबनी, अगस्त 6 -- Madhubani News: पंडौल। पंडौल थाना क्षेत्र के श्रीपुर हाटी उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित शाहपुर गांव में सांप काटने से 28 वर्षीय विवाहिता रिभा देवी की मौत हो गई। वह राधेश्याम चौधरी की पत्नी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जबकि गांव में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार बुधवार की रात रिभा देवी घर में काम कर रही थी। इसी दौरान उन्हें विषैले सांप ने डंस लिया।

घटना का विवरण घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे पति राधेश्याम चौधरी, छह वर्षीय पुत्री रेशमी कुमारी सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई है। बताया गया है कि उनके पति गुजरात में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

अंतिम संस्क...