मधुबनी, जुलाई 5 -- Madhubani News: बिस्फी। प्रखंड क्षेत्र के भटरा गांव में एक जहरीले सांप के काटने से साढ़े तीन साल के मासूम इन्द्रजीत कुमार,पिता नंदकिशोर यादव की मौत हो गयी।। बताया जाता है कि सांप घर में ही था। खेलने के क्रम में इन्दजीत यादव को सांप ने डंस लिया। इलाज के लिए सीएचसी बिस्फी लाया गया। जहां उसे दो सूई लगाने के बाद दरभंगा या सदर अस्पताल मधुबनी ले जाने को कहा गया। सदर अस्पताल मधुबनी ले जाने के क्रम में मासूम की मौत हो गयी। परिजनों का आरोप है कि सीएचसी द्वारा एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं की गयी। जिसके कारण बच्चे को अस्पताल ले जाने में देर हो गयी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: गिरियक में सर्पदंश से बच्चे की मौत जिससे बच्चे की जान चली गयी । बच्चे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। इन्द्रजीत अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। घटना क...