Madhubani News: सहयोग पोर्टल के लंबित 906 आवेदनों का जल्द निष्पादन करें अधिकारी: डीएम
मधुबनी, जुलाई 16 -- Madhubani News: मधुबनी,प्रधान संवाददाता। डीएम आनंद शर्मा ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित साप्ताहिक अंतर विभागीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक की। सभी विभागों को जन शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन, राजस्व वसूली में तेजी तथा विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में सहयोग पोर्टल, सेवा-संवाद-समाधान, न्यायालयीन मामलों, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, नीलाम पत्र वाद और विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
सहयोग पोर्टल और आवेदनों की स्थिति डीएम ने बताया कि सहयोग शिविर एवं सहयोग पोर्टल के माध्यम से अब तक 12,096 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 10,756 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 906 आवेदन लंबित हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को शेष आवेदनों का तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.