मधुबनी, सितम्बर 11 -- Madhubani News: रहिका। थाना क्षेत्र के डुमरी नवटोली गांव में सर्पदंश से एक 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान देवकुमार चौपाल की पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अंजली घर में सो रही थी तभी जहरीले सांप ने डस लिया। आनन-फानन में परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सांप के डंसने से युवती की मौत, पांच का चल रहा इलाज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...