Madhubani News: सर्पदंश के शिकार किशोर की मौत
मधुबनी, अक्टूबर 16 -- Madhubani News: झंझारपुर। झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में सर्पदंश से एक 13 वर्षीय बालक की अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हृदयविदारक हादसा गुरुवार को हुआ। मृत बालक की पहचान मदनपुर निवासी बिकाउ पासवान के 13 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ हैै। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शिवम बीती रात अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके हाथ में डंस लिया। नींद खुलने पर परिजनों ने देखा कि सांप उसके हाथ में लिपटा हुआ था, जिसे किसी तरह वहां से भगाया गया। घटना के तुरंत बाद घबराए परिजनों ने स्थानीय स्तर पर झाड़-फूंक और देसी इलाज के जरिए उसे ठीक करने का प्रयास किया।
अस्पताल में इलाज के दौरान बालक की मौत कुछ समय तक जब बालक की तबीयत में कोई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.