मधुबनी, सितम्बर 12 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज संवाददाता। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के चनका मुशहरी गांव में तीन साल पहले जो कहानी प्यार और परिवार की रजामंदी से शुरू हुई थी, उसका अंत इस कदर खौफनाक होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। सरो देवी की बंद कमरे में हुई संदिग्ध मौत के बाद उसकी मां चंद्रकला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता के देहांत के बाद मां ने ही सरो का पालन-पोषण किया था, पर अब उसकी असमय मौत ने पूरे नैहर पक्ष को झकझोर कर रख दिया है। सरो देवी का अपनी बड़ी बहन के घर चनका मुशहरी आना-जाना था। इसी बीच उसकी मुलाकात काशी सदाय से हुई। यह भी पढ़ें- Madhubani News: बंद घर में महिला की मिली लाश, हत्या का आरोप परिजनों के अनुसार दोनों का प्यार परवान चढ़ा, जिसके बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से उनकी शादी करा दी। अचानक सरो का शव बंद कमरे में मिल...