Madhubani News: सरिसबपाही में 15 लाख के आभूषण की चोरी, केस
मधुबनी, नवम्बर 1 -- Madhubani News: पंडौल, एक संवाददाता। पंडौल थाना क्षेत्र के सरिसब पाही पूर्वी स्थित एक मकान से करीब 15 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पंडौल थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईसापुर पंचायत निवासी शैलेंद्र नाथ झा ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि सरिसब पाही पूर्वी स्थित उनके मकान से अज्ञात चोरों ने लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया है कि चोरी हुए आभूषण उनके पुत्र समीर कुमार झा, उनकी पत्नी तथा उनकी मां के थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांचकी जा रही है तथा चोरों की पहचान कर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.