Madhubani News: सरयू कमला एक्सप्रेस का साप्ताहिक परिचालन शुरू
मधुबनी, नवम्बर 28 -- Madhubani News: मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। जनकपुर से अयोध्या 15595/15596 सरयू- कमला एक्सप्रेस का साप्ताहिक परिचालन शनिवार को जयनगर रेलखंड पर शुरू हो गया। मधुबनी में निर्धारित समय दिन के 3:48 बजे की जगह एक मिनट पहले 3.47 बजे प्लेटफार्म पर रूकी। प्लेटफार्म पर ट्रेन रूकते ही लोगों ने जय सियाराम से अयोध्या जा रहे यात्रियों का स्वागत किया। अयोध्या ट्रेन के साप्ताहिक परिचालन से यात्रियों में खुशी थी। रेल यात्री मनोज कुमार एवं प्रमोद प्रसाद ने बताया कि आज का दिन खुशी का दिन है। इसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता है। जनकपुर से अयोध्या 15595/15596 सरयू -कमला एक्सप्रेस ट्रेन स्कॉट आरपीएफ दरभंगा के इंस्पेक्टर पुखराज मीणा, रौशन मिश्रा सहित कई आरपीएफ के जवान कर रहे थे। जयनगर में ट्रेन में सवार नेपाली यात्रियों की कस्टम जांच हुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.