मधुबनी, जुलाई 14 -- Madhubani News: पंडौल। सकरी थाना क्षेत्र में सरकारी साइन बोर्ड का पिलर उखाड़ने से रोकने पर एक युवक ने अपनी भाभी की कुदाल से वार कर हत्या कर दी। घटना सोमवार देर रात बलांट मन टोला में हुई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका सुदामा देवी (30 वर्ष) बलांट मन टोला की निवासी है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: मेरी मां ने कुछ नहीं कहा था,चाचा ने मेरी आंखों के सामने मां को मार डालामामले की जानकारी पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे सुदामा देवी का छोटा देवर तीरबली (25) पंडौल-ब्लॉक मार्ग किनारे लगे सरकारी साइन बोर्ड का पिलर उखाड़ रहा था। सुदामा देवी ने इसका विरोध करते हुए उसे सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने की बात कही। इसी बात...