Madhubani News: समूह ऋण के 49 हजार और दो लाख के जेवर लेकर बहू फरार
मधुबनी, अगस्त 3 -- Madhubani News: बाबूबरही। बाबूबरही थाना क्षेत्र के खड़कबनी गांव में एक विवाहिता के घर से नगदी और जेवर लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामले में थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार खड़कबनी गांव निवासी मो. साबिर के पुत्र मो. सलमान की पत्नी हलीमा खातून कथित रूप से घर में रखे समूह ऋण के 49 हजार रुपये नकद व करीब दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात लेकर घर से चली गई। परिजनों का यह कहना है कि स्वयं सहायता समूह से लिया गया ऋण घर में रखा हुआ था। परिजन के अनुसार,हलीमा खातून की शादी करीब साढ़े तीन वर्ष पहले हुई थी। घटना के दिन उसने पहले अपनी सास को खेत जाने के लिए कहा। इसके बाद ननद को भी सास के लिए नाश्ता लेकर खेत भेज दिया। सूने घर होने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.