मधुबनी, अगस्त 21 -- Madhubani News: मधुबनी, नगर संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में पेयजल और नाली-गली से जुड़ी तीन दर्जन से अधिक अहम योजनाएं लंबित रहने के कारण हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। निगम प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाते हुए काम में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों को नोटिस भेजा है और समय सीमा में कार्य पूरा नहीं करने पर उन्हें ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी है। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नल-जल योजना, गली-नाली निर्माण और जल निकासी से संबंधित कई योजनाएं महीनों से अधूरी पड़ी है। इससे गर्मी में पेयजल की किल्लत और बरसात में जलजमाव की समस्या बढ़ गई है। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद नगर निगम ने सभी लंबित योजनाओं की समीक्षा की है। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने कहा है कि जिन संवेदकों ने तय समय में कार्य पूरा नहीं क...