Madhubani News: समय पर हर घर नल जल नहीं पहुंचाने पर संवेदक होंगे ब्लैकलिस्टेड
मधुबनी, जुलाई 13 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट के समाधान और निर्माणाधीन नल-जल योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने के लिए सोमवार को नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें नगर निगम क्षेत्र की सभी 56 निर्माणाधीन नल-जल योजनाओं की एक-एक कर समीक्षा की गई। स्थल निरीक्षण के लिए गठित टीम के पदाधिकारियों द्वारा सौंपी गयी जांच रिपोर्ट के आधार पर सभी योजनाओं को लेकर निर्देश दिया गया। रिपोर्ट के आधार पर धीमी गति से चल रही योजनाओं और संवेदकों की लापरवाही को लेकर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। समीक्षा के दौरान एक से अधिक नल-जल योजनाओं का काम लेने वाले संवेदकों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया। नगर आयुक्त ने ऐसे संवेदकों को उपलब्ध संसाधन बढ़ाकर सभी योजनाओं का काम निर्धारित समय सीमा के अंदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.