Madhubani News: सफाई कर्मियों की हड़ताल स्थगित
मधुबनी, अक्टूबर 31 -- Madhubani News: मधुबनी। नगर निगम में आगामी 3 नवंबर से शुरू होने वाली आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दी गई है। अब इस पर दिसंबर महीने में विचार किया जाएगा। यह जानकारी मधुबनी नगर निगम आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी संघ के महासचिव बबलू राम ने दी है। उन्होंने बताया कि नगर निगम प्रशासन के साथ हुई वार्ता में मेयर और नगर आयुक्त ने मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन दिया है। दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्व को देखते हुए जनहित में हड़ताल टालने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर दिसंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Madhubani News: वादे अधूरे तो सफाई ठप, हड़ताल का ऐलान प्रशासन ने कर्मियों से शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.