Madhubani News: सफाईकर्मियों का लंबित भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन करेगा शिक्षक संघ
मधुबनी, जुलाई 12 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। जिला शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नवपदस्थापित डीपीओ स्थापना मुकेश कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात कर शिक्षकों और विद्यालयों में कार्यरत सफाईकर्मियों की समस्याओं पर वार्ता की। प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष राजू यादव के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीपीओ का पाग, दुपट्टा, माला और बुके देकर स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र कुमार, जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष अहमद हुसैन और जिला प्रवक्ता अंकलित कुमार झा शामिल थे। संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों के वेतन और एरियर का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के साथ नियमानुकूल समस्याओं का त्वरित समाधान करने की मांग की। डीपीओ ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया। हर माह बैठक पर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.