Madhubani News: सदर अस्पताल से पीएचसी तक भूमि का तैयार होगा डाटा
मधुबनी, अक्टूबर 18 -- Madhubani News: मधुबनी। जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के अधीन उपलब्ध जमीन का अब संस्थानवार पूरा ब्योरा तैयार किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल, अनुमंडलीय व रेफरल अस्पताल से लेकर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की भूमि का आंकड़ा जुटाकर राज्य स्वास्थ्य समिति को भेजा जाएगा। इससे भविष्य में अस्पताल विस्तार, नए भवन व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के निर्माण की योजना बनाने में मदद मिलेगी। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय ने सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार और जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज कुमार मिश्रा को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि तैयार प्रपत्र में संस्थान का नाम, खात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.