Madhubani News: सदर अस्पताल से अनावश्यक रेफर करने पर होगी सख्ती
मधुबनी, जुलाई 20 -- Madhubani News: मधुबनी,एक संवाददाता। सदर अस्पताल से मरीजों को बिना ठोस कारण उच्च संस्थानों में रेफर करने की शिकायतों पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार ने सदर अस्पताल सहित जिले के सभी सरकारी अस्पतालों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर करने पर रोक लगाई जाए। चिकित्सक उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप पहले अपने स्तर पर इलाज सुनिश्चित करें और केवल गंभीर अथवा विशेष परिस्थिति में ही रेफरल की प्रक्रिया अपनाएं। सिविल सर्जन ने इस संबंध में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को पत्र जारी कर सभी चिकित्सा पदाधिकारियों और पैरामेडिकल कर्मियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना अस्पताल की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.