Madhubani News: सदर अस्पताल रोड में जलजमाव से पैदल चलना दूभर
मधुबनी, सितम्बर 7 -- Madhubani News: मधुबनी,। शहर की सबसे व्यस्त और अहम सड़क सदर अस्पताल चौक से पंचवटी चौक तक पिछले 15 दिनों से तालाब बनी हुई है। सड़क पर घुटने भर तक गंदा पानी जमा है। नाले की कनेक्टिविटी सही तरीके से नहीं होने के कारण यह जलजमाव अब स्थायी समस्या बन गया है। सबसे ज्यादा परेशानी सदर अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों को हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस सड़क से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। सदर अस्पताल जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, जहां प्रतिदिन 800 से 1000 मरीज इलाज के लिए आते हैं। लेकिन सड़क पर जलजमाव के कारण मरीजों को पानी से होकर अस्पताल जाना पड़ रहा है। बारिश नहीं होने के बावजूद जलजमाव से लोग हैरान हैं। सत्यनीय राजेश कुमार व संतोष सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल चौक के पास नाला अधूरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.