Madhubani News: सदर अस्पताल में उमड़ी भीड़, 840 मरीजों ने कराया रजिस्ट्रेशन
मधुबनी, अक्टूबर 5 -- Madhubani News: मधुबनी,एक संवाददाता। जिउतिया पर्व संपन्न होते ही सोमवार को मॉडल सदर अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 840 मरीजों ने इलाज कराने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। सबसे लंबी लाइन स्त्री एवं प्रसूति रोग ओपीडी में देखी गई, जहां 250 से अधिक हाई रिस्क प्रेग्नेंसी और सामान्य स्त्री रोग से संबंधित महिलाओं का इलाज हुआ। सुबह से ही ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। काउंटर पर ग्लास पैक्ड व्यवस्था और माइक नहीं होने से भीड़ और कर्मियों के बीच कम्युनिकेशन बैरियर की समस्या बनी रही। सुरक्षा कर्मी लगातार लोगों को लाइन में लगने के लिए अपील करते दिखे। रजिस्ट्रेशन के बाद दवा वितरण केंद्र (ड्रग्स डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर) पर भी दवा लेने के लिए लंबी लाइन लगी थी। इमरजेंसी वार्ड में विभिन्न प्रकार के रोगियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.