Madhubani News: सतघारा के हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी
मधुबनी, जुलाई 23 -- Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही थाना क्षेत्र के सतघारा गांव स्थित चौपाल टोल के हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों ने भगवान हनुमान जी की प्रतिमा पर स्थापित चांदी की मुकुट चोरी कर ली। चोरी गए मुकुट की कीमत करीब सवा लाख रुपये बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सुबह टहलने निकले लोगों ने मंदिर का मुख्य गेट खुला देखा।
चोरी की सूचना संदेह होने पर जब वे मंदिर के अंदर पहुंचे तो पाया कि हनुमान जी की प्रतिमा से चांदी की मुकुट गायब है। इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीण विष्णुकांत मिश्रा सहित अन्य लोगों को दी गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंच गए और आसपास मुकुट की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। एसआई राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.