Madhubani News: सड़क हादसे ने छीनीं खुशियां मां-बेटे की अर्थी एक साथ उठी
मधुबनी, अगस्त 29 -- Madhubani News: झंझारपुर, निसं। रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाकर घर लौट रहे मां-बेटे की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत के बाद शनिवार को मदना गांव में मातम छा गया। मां-बेटे की अर्थी एक साथ उठी तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। गांव के श्मशान घाट पर दोनों की अलग-अलग चिताएं सजाई गईं और एक ही समय में दोनों को मुखाग्नि दी गई। यह मार्मिक दृश्य देखकर श्मशान घाट पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। घटना शुक्रवार की है। मदना गांव निवासी सौरभ कुमार मंडल (26) अपनी मां गीता देवी (50) के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गाड़ाटोल के पास एनएच-27 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ कुमार मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल गीता देवी को आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.